1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर बोले "डेमोक्रेसी भारत में सबसे बड़ा मजाक"

करण जौहर बोले "डेमोक्रेसी भारत में सबसे बड़ा मजाक"

 Published : Jan 22, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Jan 22, 2016 03:12 pm IST

असहिष्णुता को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर- प्रोड्यूसर करण जौहर ने असहिष्णुता पर बड़ा बयान दिया है।

karan johar
karan johar

लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे करण जौहर ने अपनी पहली सक्सेस फिल्म 'कुछ कुछ होता है’ का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब ‘कुछ कुछ होता है’ का प्रीमियर रखा तो मेरी मां के पास अंडरवर्ल्ड से फोन आया कि आपका बेटा जो पिंक शर्ट में है, उसको हम मार देंगे अगर आपने हमें पैसे नहीं दिए तो।

 शुरुआत में करण ने 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' और 'डेमोक्रेसी' को मजाक बताया। करण का कहना था की फिल्म को रिलीज करने में हमेशा कोई न कोई मुश्किल आती है। फिल्म में भाषा और संवाद को हमेशा ध्यान में रखना होता है सेंसर से पास करवाने तक कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है।सेंसर की एक कमेटी आपत्तियों को हाईलाइट करती है और जब हम सुधार करके वापस सेंसर में जाते हैं, फिर नए हाईलाइट सामने आ जाते हैं।

शाहरुख़,आमिर के बाद अब करण जौहर ने असहिष्णुता पर बयान दिया है,देखते है करण के इस बयान पर देश की क्या प्रतिक्रिया होगी।

अगली स्‍लाइड : करण ने जेएलएफ में दिया बड़ा बयान देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन