1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान को नहीं बनना 'नच बलिए 7' की जज

करीना कपूर खान को नहीं बनना 'नच बलिए 7' की जज

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2015 02:21 pm IST,  Updated : Mar 31, 2015 04:38 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल में आगामी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में जज बनने का प्रस्ताव कथित तौर पर ठुकरा दिया है। करीना का कहना है कि उनकी छोटे पर्दे पर

- India TV Hindi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल में आगामी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में जज बनने का प्रस्ताव कथित तौर पर ठुकरा दिया है। करीना का कहना है कि उनकी छोटे पर्दे पर आने की कोई योजना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, 'नच बलिए' की निर्माता एकता कपूर शो के लिए चौथे जज की तलाश में हैं। इसके लिए उनकी नजर करीना कपूर पर थी।

एक सूत्र ने कहा, "करीना की टीम ने यह कहकर लौटा दिया कि फिलहाल वह फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हैं। वह अपने करियर के इस मुकाम पर फिलहाल छोटे पर्दे पर नहीं आना चाहतीं।"

इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि एकता जज के रूप में अभिनेत्री विद्या बालन को लेने की योजना बना रही हैं।

शो मई में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा। मशहूर लेखक चेतन भगत इसके चार जज में से एक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन