नई दिल्लीः शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कल शादी के बंधन में बंध गए है और चारों ओर से बधाईयों का सिलसिला जारी है। लेकिन बेसब्री से अगर किसी के रिएक्शन का सबको इंतजार था तो वो था करीना कपूर खान का जिन्होंने एक चौकाने वाला खुलासा भी किया है। करीना का कहना है कि शाहिद ने उन्हें अपनी शादी में नहीं बुलाया था।
गौरतलब है कि शाहिद ने करीना को अपनी शादी के बारे में बहुत पहले ही बता दिया था और बेबो ने इच्छा भी जताई थी कि अगर शाहिद कपूर उन्हें बुलाएंगें तो वो जरूर जाएंगी। खबर ये भी थी कि शाहिद ने अपनी शादी का पहला कार्ड करीना कपूर के पति सैफ अली खान को ही भेजा था।
बहरहाल, करीना कपूर ने अपने और सैफ की तरफ से शाहिद को शादी की बधाई दी। साथ ही मीडिया को शाहिद की शादी से दूर रहने के लिए भी कहा है। करीना का कहना है कि शादी किसी भी जोड़े के लिए एक बेहद ही खूबसूरत एहसास होता है।