1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kargil Vijay Diwas 2019: बॉलीवुड में वॉर पर बनीं ये फिल्में आज भी झकझोर कर रख देती हैं

Kargil Vijay Diwas 2019: बॉलीवुड में वॉर पर बनीं ये फिल्में आज भी झकझोर कर रख देती हैं

 Published : Jul 26, 2019 06:16 am IST,  Updated : Jul 26, 2019 11:12 am IST

Kargil Vijay Diwas 2019: आज हम आपको बॉलीवुड में वॉर पर बनीं उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी आपको झकझोर कर रख देती हैं।

Kargil Vijay Diwas 2019- India TV Hindi
Kargil Vijay Diwas 2019 Image Source :

Kargil Vijay Diwas 2019: आज 26 जुलाई है, आज ही के दिन हमने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की जंग जीती थी। अपने देश के लिए प्यार सभी के दिल में होता है। अपने वतन से प्यार के लिए लोग हंसते-हंसते कुर्बानी दे देते हैं। भारतीय सेना हमेशा देश की सेवा में लगी रहती है। ताकि देश के बाकि लोग चैन की सांस ले सकें और आराम से सो सकें। देश की सुरक्षा के लिए यह जवान अपनी जान की बाजी लगा जाते हैं।

Kargil Vijay Diwas 2019: कारगिल विजय दिवस पर भेजें देशभक्ति के मैसेज और शुभकामनाएं

हमारे देश ने कई युद्ध लड़े हैं जिनकी सच्ची घटनाओं पर कई फिल्में बनाई गई हैं। देश के इन जवानों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गई हैं। जिससे लोगों को पता चलता है कि यह जवान हमे चैन से सोने के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं। इन फिल्मों को देखकर हर इंसान के अंदर देशभक्ति जाग जाती है और सर फक्र से ऊंचा हो जाता है। इन फिल्मों को अलग-अलग अंदाज से दिखाया जाता है।

Kargil Vijay Diwas 2019: देशभक्ति की भावना से लबरेज 7 मशहूर बॉलीवुड गाने

कुछ फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित होती हैं जिन्हें देखने के बाद भारतीय सेना के जवानों की कड़ी मेहनत के बारे में पता चलता है। साथ ही लोगों को अपने देश में हो रही चीजों के बारे में पता चलता है। तो आइए आपको कुछ ऐसी फिल्में बताते हैं जो आपके अंदर की देशभक्ति को जगा देती हैं।

Kargil Vijay Diwas 2019: बॉलीवुड में वॉर पर बनीं ये फिल्में आज भी झकझोर कर रख देती हैं

बॉर्डर

देशभक्ति पर बनी फिल्म की बात की जाए तो बॉर्डर का सबसे पहले लोगों के ज़हन में आता है। फिल्म में भारतीय सेना की वीरता दिखाई गई है।

एलओसी कारगिल

यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध पर बनाई गई है। इस फिल्म को जे.पी दत्ता ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन जैसे कई बॉलीवुड एक्टर थे।

दीवार

2004 में बनी फिल्में दीवार युद्ध पर बनाई गई है। इस फिल्म में पाकिस्तान में भारतीय सेना के 30 जवानों को बंधी बा लिया जाता है। जिसके बाद भारतीय आर्मी के मेजर उन्हें पाकिस्तान से बचा कर लाते हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और अक्षय कुमार हैं।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में उरी पर हुए हमले के बाद भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दिखाया गया है। उरी में हुए हमले से 17 जवान शहीद हुए थे। जिसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आंतकियों के ठिकाने पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

द ग़ाज़ी अटैक

यह फिल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान पाकिस्तानी युद्धपोत पीएनएस गाजी को रहस्यमय तरीके से डुबोने की कहानी है। यह युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को नष्ट करने के लिए आया था।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन