1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करने की खबर पर पहली बार आया केएल राहुल का बयान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करने की खबर पर पहली बार आया केएल राहुल का बयान!

 Published : Jun 21, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 06:51 pm IST

लोकेश राहुल ने निधी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और कहा- "हम कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं।"

केएल राहुल- निधि...- India TV Hindi
केएल राहुल- निधि अग्रवाल

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल साथ डेटिंग की खबरों को सिरे से नकार दिया है। राहुल ने एक शो में अपने और निधी के संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लोकेश राहुल ने निधी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और कहा- "हम कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। हम केवल अच्छे दोस्त हैं और सभी अफवाहें झूठी हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में राहुल ने कहा, "मेलबर्न में हुए एक मैच के बाद की यह घटना है। मेरा प्रदर्शन काफी खराब रहा था और मैं इससे निराश था।" राहुल ने कहा, "अनुष्का ने इसे भांप लिया था और उन्होंने कोहली के साथ मेरे कमरे में आकर मुझे उनके साथ राते के खाने पर चलने के लिए कहा। उन्होंने अपने इसी प्रकार के अनुभवों के मुझसे साझा किया और मुझे समझाया कि मैं ऐसी स्थितियों से किस प्रकार बाहर निकल सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने इस दौरान मेरा काफी ध्यान रखा और इस बात को सुनिश्चित किया कि मैं अकेला न महसूस करूं। वे दोनों बहुत अच्छे हैं और उनकी जोड़ी शानदार है। उनका मुझ पर प्रभाव काफी अच्छा रहा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन