1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जनिए क्यों बेफिक्रे' के लिए आदित्य चोपड़ा ने किया रणवीर सिंह को साइन

जनिए क्यों बेफिक्रे' के लिए आदित्य चोपड़ा ने किया रणवीर सिंह को साइन

 Published : Nov 17, 2016 01:59 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 01:59 pm IST

रणवीर सिंह ने कहा कि 'बेफिक्रे' के लिए वह आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थे। रणवीर ने 'बेफिक्रे' के गीत 'यू एंड आई' के लॉन्च अवसर पर कहा, "आदि सर मेरे साथ फिल्म बनाना चाहते थे।

ranveer and vani- India TV Hindi
ranveer and vani

मुंबई: इस दिन रणवीर सिंह और वाणी कपूर की अगामी फिल्म 'बेफिक्रे' काफी चर्चा में है। निर्देशक आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में में 24 किसिंग सीन है। इस फिल्म में रणवीर और वाणी की कमेस्ट्री लोगों को काफी पंसद भी आ रही है। रणवीर ने इस फिल्म में आने की वजह बताई कि आखिर आदित्य ने उन्हें ही क्यों पसंद किया किसी और अभिनेता को नहीं।

ये भी पढ़े-

रणवीर सिंह ने कहा कि 'बेफिक्रे' के लिए वह आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थे। रणवीर ने 'बेफिक्रे' के गीत 'यू एंड आई' के लॉन्च अवसर पर कहा, "आदि सर मेरे साथ फिल्म बनाना चाहते थे। मैं फिल्म की पटकथा लिखने के समय से ही इससे जुड़ा हूं। मुझे खुशी है कि मेरे मार्गदर्शक ने मुझे अपने निर्देशन में काम करने का मौका दिया। मेरे लिए यह बड़ी बात है।"

रणवीर इससे पहले 'लेडीज वर्सिज रिकी बहल' में आदित्य चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। आदित्य ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के अलावा रणवीर अकेले अभिनेता हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने का मौका मिला है। इस पर रणवीर ने कहा, "मुझे इस बात पर बेहद गर्व और खुशी है। मुझे लगता है कि ऐसा मौका मिलना मेरे लिए खुशकिस्मती की बात है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन