मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'एबीसीडी2' के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रेमो डीसूजा निर्देशित फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। दरअसल कृति रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'दिलवाले' में वरुण के साथ काम कर रही हैं, और दूसरी बात वह खुद भी डांस में खासी दिलचस्पी रखती हैं, इसलिए वह वरुण धवन की फिल्म का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
कृति ने कहा कि फिल्म के प्रोमो काफी बढ़िया हैं। मुझे हमेशा से डांस पसंद है। फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रही हूं।"
कृति ने सब्बीर खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ थे।