1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के निधन के बाद कृति सेनन ने किया एक और पोस्ट, निगेटिव कमेंट्स करने वालों पर हुईं नाराज

सुशांत के निधन के बाद कृति सेनन ने किया एक और पोस्ट, निगेटिव कमेंट्स करने वालों पर हुईं नाराज

 Published : Jun 17, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 04:32 pm IST

कृति सेनन ने पोस्ट करके बताया है कि कैसे सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें प्रताड़ित किया।

SUSHANT, KRITI- India TV Hindi
सुशांत के निधन के बाद कृति सेनन ने किया एक और पोस्ट Image Source : INSTAGRAM- KRITI SANON

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई सदमे में हैं। लेकिन इस बीच कई लोग ऐसे भी हैं जो सितारों को ट्रोल करने में लगे हैं। सुशांत के निधन पर कृति सेनन के सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करने पर कई लोगों ने उन्हें भी ट्रोल किया। कृति ने सोशल मीडिया पर भले ना पोस्ट किया हो लेकिन वो सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। सुशांत के निधन के दो दिन बाद कृति ने इमोशनल पोस्ट किया और अब कृति ने लंबा चौड़ा पोस्ट करके उन यूजर्स को रिएक्शन दिया है जो कृति को ट्रोल कर रहे थे।

कृति ने लिखा है- यह अजीब बात है कि हमेशा लोगों को ट्रोल करने और गॉसिप करने वाली दुनिया आपके जाने के बाद आपके लिए अच्छा और पॉजिटिव कह रही है। अगर आप किसी के जाने के बाद आप सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं लिखते हैं या फिर पब्लिकली कुछ बोलते नहीं हैं तो लोगों को लगता है कि आपको उसके जाने का गम नहीं है। लगने लगा है कि सोशल मीडिया ही रियलवर्ल्ड है और रियल वर्ल्ड फेक हो चुका है।

सुशांत सिह राजपूत के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं सारा अली खान, पिता सैफ अली खान ने बताया

वहीं कृति सेनन ने मीडिया वालों को भी नसीहत दी है और कहा है कि वो ये नहीं समझते हैं कि जिसने किसी अपने को खोया है उस पर क्या बीत रही होगी आप उसे लाइव आकर रिएक्ट करने को कैसे कह सकते हैं।

इससे पहले कृति ने सुशांत के निधन के दो दिन बाद इमोशनल पोस्ट लिखा था। ''सुश .. मुझे पता था कि तुम्हारा शानदार दिमाग तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन था .. लेकिन इसने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया है कि तुम्हारे जीवन में एक ऐसा पल आया जहां तुम्हें मरना आसान और बेहतर लगा जीने की बजाय। काश ऐसा होता कि तुम्हारे आसपास लोग होते जो उस पल को गुजर जाने में तु्म्हारी मदद कर पाते। काश तुमने उन्हें दूर ना किया होता जो तुमसे प्यार करते थे, काश मैं वो सही कर पाती जो तुम्हारे भीतर टूटा था। मैं नहीं कर सकी... मैं बहुत कुछ चाहती हूं।"

अमेरिका से लौट रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, भारत आने से पहले ही सरकार से मांगी ये राहत

कृति ने आगे लिखा- ''तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक हिस्सा चला गया... और एक हिस्सा हमेशा तुम्हें जिंदा रखेगा। कभी अपनी खुशी के लिए प्रार्थना करना बंद मत करो कभी नहीं।''

इससे पहले कृति की बहन नूपुर सेनन ने भी सोशल मीडिया यूजर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि हमें सुकून से रो लेने दो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन