1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देर से मिली दिलवाले,सुल्‍तान के लिए फोन नहीं आया: सेनन

देर से मिली दिलवाले,सुल्‍तान के लिए फोन नहीं आया: सेनन

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2015 04:13 pm IST,  Updated : Aug 22, 2015 04:39 pm IST

नई दिल्‍ली: अभिनेत्री कृति सेनन ने इन खबरों से इंकार किया है कि फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ उन्हें लिया जा रहा है। उनका कहना है कि इस भूमिका के लिए अब तक

सलमान की सुल्‍तान के...- India TV Hindi
सलमान की सुल्‍तान के लिए फोन नहीं आया: सेनन

नई दिल्‍ली: अभिनेत्री कृति सेनन ने इन खबरों से इंकार किया है कि फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ उन्हें लिया जा रहा है। उनका कहना है कि इस भूमिका के लिए अब तक उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया।

मीडिया में इस तरह की खबरें थी कि 'हीरोपंती' की अभिनेत्री ने अली अब्बास जफर-निर्देशित फिल्म साइन की है, जिसकी पेशकश इससे पहले फिल्म नगरी की कई नामचीन अभिनेत्रियों को की गई थी।

बीती रात को यहां जिलेट वीनस समारोह से इतर कृति ने पीटीआई-भाषा को बताया, मैंने भी अपने बारे में अखबारों में पढ़ा है कि मैं सुल्तान कर रही हूं... मैं वाकई में नहीं जानती कि ये खबर कहां से आई और किसे इसके बारे में इतना सबकुछ पता है। लिखने से पहले वे इसकी पुष्टि या जांच करने तक की जहमत नहीं उठाते।

अभिनेत्री रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' में दिखेंगी। इस फिल्म में शाहरूख खान, काजोल और वरूण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में दूसरी फिल्म साइन करने में उन्हें इतना वक्त क्यों लगा, कृति ने कहा, मैं हमेशा से यह जानती थी कि दूसरी फिल्म को करने में आपको वक्त लगता है। मैं जल्दबाजी में कुछ भी साइन नहीं करना चाहती थी। फिल्म नगरी के अधिकतर सितारों की पहली और दूसरी फिल्म के बीच थोड़ा अंतराल तो रहता ही है।

अगली स्लाइड में देखे सलमान की फिल्म सुलतान का टीजर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन