1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद कृतिका कामरा को मिल गया है खास दोस्त

करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद कृतिका कामरा को मिल गया है खास दोस्त

 Published : Apr 08, 2017 11:34 am IST,  Updated : Apr 08, 2017 11:34 am IST

टेलीविजन धारावाहिक 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' में चंद्रकांता की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री कृतिका कामरा का खास दोस्त मिल गया। कृतिका सबसे ज्यादा वक्त इसी खास दोस्त के साथ बिताती हैं।

kritka- India TV Hindi
kritka Image Source : PTI

मुंबई: टेलीविजन धारावाहिक 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' में चंद्रकांता की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री कृतिका कामरा का खास दोस्त मिल गया। कृतिका सबसे ज्यादा वक्त इसी खास दोस्त के साथ बिताती हैं। कृतिका का यह दोस्त कोई और नहीं गूगल है।

कृतिका ने बताया कि वह गूगल की आदी हैं और उसी को अपना खास दोस्त मानती हैं। कृतिका ने कहा, "मैं बहुत जिज्ञासु हूं। मुझे सब चीजों के लिए गूगल की जरूरत होती है। अगर मैं कोई नया शब्द सुनती हूं तो गूगल इस्तेमाल करती हूं या किसी नए रेस्तरां में जाती हूं तो मैनू पहले ही गूगल में देखती हूं। मैं गूगल की आदी हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं विदेशी भाषाओं के सही शब्दों के उच्चारण के लिए भी गूगल करती हूं। अगर मैं कोई फिल्म देखती हूं तो इसकी अधिक जानकारी के लिए भी गूगल करती हूं। गूगल मेरा खास दोस्त है।"

'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है। इसमें गौरव खन्ना, अंकित अरोड़ा और सुदेश बेरी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

बता दें कृतिका कामरा टीवी अभिनेता करण कुंद्रा को लंबे समय तक डेट कर चुकी हैं। लेकिन लंबे समय तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। फिलहाल कृतिका सिंगल हैं वहीं करण कुंद्रा फैशन आइकन अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन