मुंबई: दिल्ली हाईकोर्ट ने आगामी फिल्म 'क्या कूल है हम 3' को लगभग 203 वेबसाइटों पर दिखाने, प्रसारण करने या फिर ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर रोक लगाई है। रोक आदेश पारित करते हुए अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता निर्माण कंपनी ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ ‘‘कॉपीराइट कानून के तहत संरक्षण की हकदार’’ है। फिल्म में मंदाना करीमी, आफताब शिवदसानी और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सेक्स कॉमेडी पर आधारित है। फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और डबल मिनिंग शब्दों को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 22 जनवरी को बड़े परदे पर उतरने वाली है।
इसे भी पढ़े:1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है 'क्या कूल ..' का ट्रेलर
22 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म के निर्माता ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करके कहा कि 203 वेबसाइटों, स्थानीय केबल ऑपरेटरों और अन्य को फिल्म के किसी भी तरह के प्रदर्शन या किसी तरह से लोगों के लिये उपलब्ध कराने से रोका जाए। आदेश के विपरीत अगर उन्होंने ऐसा करने का प्रयास किया तो वह सजा के हकदार होंगे।
फिलहाल इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने वेबसाइटों व स्थानीय केबल ऑपरेटर्स सहित 300 प्रतिवादियों को नोटिस तक जारी कर दिया है। नोटिस जारी करते हुए उन्हें आदेश का पालन करने का सख्त निर्देश भी दिया गया है। ताकि निर्देशों का सख्ती के साथ पालन हो सके। रोक आदेश को पारित करते हुए अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता निर्माण कंपनी कॉपीराइट कानून के तहत संरक्षण की हकदार है।
हालंकि पहले भी इस फिल्म को कई कड़ी चुनौती से गुजरना पड़ चुका हैं। देखते है इस रोक का फिल्म पर क्या असर पड़ता है।