1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका और अरबाज तलाक की अर्जी दाखिल करने पहुंचे कोर्ट

मलाइका और अरबाज तलाक की अर्जी दाखिल करने पहुंचे कोर्ट

 Published : Nov 19, 2016 05:35 pm IST,  Updated : Nov 19, 2016 06:57 pm IST

अरबाज और मलाइका पिछले हप्ते तालाक की अपिल के लिए बांद्रा स्थित अपने फैमिली कोर्ट जा पहुचे और अपने वकील से तालाक की अर्जी दायर की। इस साल की शुरुआत मे ही दोनो के अलग होने की खबर लोगो के सामने आई थी

malaika arora, arbaaz khan- India TV Hindi
malaika arora, arbaaz khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशन अरबाज खान और मलाइक अरोड़ा के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों के बीच की दूरियां कुछ कम होने लगी हैं। लेकिन अब खबर आई है कि अरबाज और मलाइका पिछले हफ्ते तालाक की अपील के लिए बांद्रा स्थित अपने फैमिली कोर्ट जा पहुचे और अपने वकीलों के साथ तालाक की अर्जी दायर की। इस साल की शुरुआत में ही दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थीं। इसके कुछ वक्त के बाद ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने के बारे में सोशल मीडिया पर खुलास भी किया था। 

अरबाज और मलाइका के अलग होने की खबर भले ही सबके सामने थी, लेकिन इनके फैंस को उम्मीद थी कि शायद दोनों दोबारा साथ आ सकते हैं। लेकिन अब मामला कोर्ट तक पहुंचने के बाद यह उम्मीद टूटती हुई नजर आ रही है। हालांकि तलाक की खबरों के बीच इन दोनों को कई बार साथ भी देखा गया। हाल ही मे अरबाज और मलाइका अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में पूरे खान परिवार के साथ शामिल हुए

मार्च के महीने में दोनो ने एक बयान मे साफ-साफ कह दिया था की वो अब साथ नही रहते। मलाइका, खान परिवार से अलग होकर अपने बेटे अरहान के साथ रहती हैं। यह भी बात सामने आई थी की दोनों के परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिश मे जुटे हुए हैं, इसके बाद दोनों के फिर से एक होने की खबरे मीडिया में आने लगी थीं।

अब कोर्ट में अर्जी दिए जाने की खबरें सामने तो आई हैं, लेकिन मलाइका या अरबाज में से किसी ने भी इन खबरों की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार ये बात सामने आई है कि वकीलों ने तलाक के पेपर्स पर काम शुरु कर दिया है। खबरो के अनुसार मलाइका और अरबाज आपसी सहमति से तालाक ले रहे है।कोर्ट में जल्द ही अनिवार्य परामर्श सत्र के लिए दोनों पहुचेंगे। कानून का मानना है कि तालाक का होना तबतक मुमकिन नही जबतक पति पत्नी एक साल या उससे अधिक समय एक दूसरे से दूर ना रह रहे हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन