1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरबाज-मलाइका का हुआ तलाक, टूट गई बॉलीवुड की सबसे बिंदास जोड़ी

अरबाज-मलाइका का हुआ तलाक, टूट गई बॉलीवुड की सबसे बिंदास जोड़ी

 Published : May 11, 2017 09:01 pm IST,  Updated : May 12, 2017 02:55 pm IST

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी अरबाज और मलाइका आज कानूनी तौर पर अलग हो गए। बांद्रा की फैमिली कोर्ट ने आज दोनों के तलाक को मंजूरी प्रदान कर दी है। मलाइका करीब एक साल पहले अरबाज खान से अनबन के बाद खान परिवार से अलग रहने लगी थीं और तलाक लेने का फैसला किया

arbaaz and malaika- India TV Hindi
arbaaz and malaika

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी अरबाज और मलाइका आज कानूनी तौर पर अलग हो गए। बांद्रा की फैमिली कोर्ट ने आज दोनों के तलाक को मंजूरी प्रदान कर दी है। मलाइका करीब एक साल पहले अरबाज खान से अनबन के बाद खान परिवार से अलग रहने लगी थीं और तलाक लेने का फैसला किया था। करीब एक साल तक कोर्ट में सुनवाई के बाद आज दोनों एक दूसरे से कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं।

इस तरह से 18 साल शादी के बंधन में रहने के बाद बाद बॉलीवुड चर्चित जोड़ी के बीच तलाक हो गया है। दोनों के तलाक की खबरों पर वकीलों ने भी मोहर लगा दी है। गौरतलब है कि पिछले कई माह से दोनों ही कलाकार एक दूसरे से अलग रहने लगे थे।

2016 में तलाक की अर्जी, 2017 में हुए फाइनली अलग

अरबाज और मलाइका अरोड़ा आपसी सहमती से अलग हुए है और दोनों ने अपने शादी के बंधन को खत्‍म करने का फैसला लेते हुए 2016 में मुंबई की बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी जिस पर आज गुरुवार 11 मई 2017 को कोर्ट की मंजूरी मिल गई है और दोनों में कानूनी रूप से अलग हो गए है।

तलाक के बाद फिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट!

बॉलीवुड की आज एक ऐसी जोड़ी अलग हुई है जो चंद साल नहीं बल्कि पूरे 18 साल दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाया। गौरतलब है कि 5 साल डेटिंग के बाद दोनो ने 1998 में विवाह कर लिया था। मलाइका और अरबाज की जोड़ी बॉलीवुड की बिंदास जोड़ी के रूप में चर्चित थी और दोनों की पहली मुलाकात एक 1993 में मिस्‍टर कॉफी के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी।

बेटा किसके साथ रहेगा ?

अरबाज और मलाइका के तलाक का सबसे अधिक असर अगर किसी पर पड़ सकता है तो दोनों की संतान अरहान हैं। अपुष्‍ट खबरों के अनुसार कोर्ट के आदेश के अनुसार अरहान मलाइका के साथ रहेगा और अरबाज को उनसें मुलाकात करने की पूरी छूट रहेगी। ये तलाक ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही अरबाज और मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ मुंबई में जस्टिन बीबीर के लाइव कॉन्‍सर्ट में साथ देंखे गए थे।

बॉलीवुड की वो जोड़ियां जो चढ़ गईं तलाक की भेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन