1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सांवले रंग के कारण शुरू में भेदभाव हुआ : मलाइका अरोड़ा

सांवले रंग के कारण शुरू में भेदभाव हुआ : मलाइका अरोड़ा

 Written By: IANS
 Published : Nov 05, 2019 02:43 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 02:43 pm IST

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म जगत में शुरुआत में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था।

Malaika Arora- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म जगत में शुरुआत में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था। मलाइका ने कहा, "मैं जब यहां आई तो यहां काला, गोरा फैला हुआ था और मुझे हमेशा काले रंग वाली श्रेणी में रखा गया।"

'छैया छैया', 'गुड़ नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइटम नंबर्स के लिए प्रसिद्ध मलाइका ने नेहा धूपिया के शो 'नोफिल्टर्सनेहा सीजन 4' पर अपने ये विचार रखे।

एक बच्चे की मां मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते की बात पर चर्चा में रहती हैं। उनका कहना है कि वे ट्रोल्स की परवाह नहीं करतीं।

उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मुझे बिल्कुल परवाह नहीं। मुझे सिर्फ उन लोगों के लिए बुरा लगता है जो सिर्फ एक तय तरीके से सोचते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन