Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सालों बाद मंदाकिनी ने दिया पब्लिक रिएक्शन, 'राम तेरी गंगा मैली' के स्टार राजीव कपूर को ऐसे दी अंतिम विदाई

सालों बाद मंदाकिनी ने दिया पब्लिक रिएक्शन, 'राम तेरी गंगा मैली' के स्टार राजीव कपूर को ऐसे दी अंतिम विदाई

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Feb 10, 2021 07:29 pm IST, Updated : Feb 10, 2021 07:34 pm IST

मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजीव कपूर थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

mandakini rajeev kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- @MANDAKINIOFFICIAL मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' के स्टार राजीव कपूर को दी अंतिम विदाई

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। राजीव कपूर ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए जाना जाता है। यह फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से वो काफी मशहूर हो गईं। अपनी खूबसूरत अदाओं और अभिनय से मंदाकिनी ने लोगों का दिल जीत लिया। राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया। वहीं लंबे समय से बॉलीवुड के ग्लैमर से दूर मंदाकिनी भी राजीव कपूर के निधन से दुखी हो गईं। तभी तो कभी सोशल मीडिया पर रिएक्शन ना देने वाली मंदाकिनी ने भी राजीव कपूर के लिए बेहद इमोशनल कर देने वाला पोस्ट लिखा है।

मंदाकिनी ने राजीव कपूर के साथ अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के स्टिल और पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी है। मंदाकिनी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ''भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं हमेशा हमारी खूबसूरत यादों को याद रखूंगी, वे हमेशा मेरे लिए अनमोल रहेंगे, मैं हमेशा उन्हें संजोकर रखूंगी।''

अब ऐसी दिखती हैं राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी

मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है, वो मेरठ की रहने वाली हैं। मंदाकिनी का जिक्र आते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ सफेद साड़ी में लिपटी झरने में नहाती खूबसूरत लड़की याद आती है। मंदाकिनी अपनी खूबसूरती के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित संबंधों की वजह से भी जानी जाती हैं। दाऊद से नजदीकी ने उनका फिल्मी करियर तबाह करके रख दिया था। लोग कानाफूसी करते थे कि मंदाकिनी दाऊद की गर्लफ्रेंड थी लेकिन उनका कहना था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 

गुड न्यूज: ताहिरा कश्यप, एकता कपूर की शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' ऑस्कर टॉप 10 में हुई शॉर्टलिस्ट

मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली थी। ठाकुर 1970 से 1980 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट के ऐड में नजर आते थे। रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी में इस बच्चे का जिक्र था। बाद में ठाकुर भिक्षु बन गए और फिर आगे जाकर उन्होंने मंदाकिनी से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद भी उन्होंने धार्मिक राह नहीं छोड़ी। मंदाकिनी और ठाकुर के 2 बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे। रब्बील का साल 2000 में हुए एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई मलयाली फिल्म 'जल्लीकट्टू'

 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement