1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मांझी' निर्देशक केतना मेहता ने कहां, बॉलीवुड को और साहसी होना होगा

'मांझी' निर्देशक केतना मेहता ने कहां, बॉलीवुड को और साहसी होना होगा

 Written By: PTI
 Published : Aug 14, 2015 04:09 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 08:57 pm IST

मुंबई: निर्देशक केतन मेहता का मानना है कि बॉलीवुड को कुछ और साहसिक फिल्में बनानी चाहिएं। मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा, हर तरह के फिल्मकार हैं और फिल्म बनाने के तमाम तरह के कारण हैं।

बॉलीवुड को और साहसी...- India TV Hindi
बॉलीवुड को और साहसी होना होगा: केतना मेहता

मुंबई: निर्देशक केतन मेहता का मानना है कि बॉलीवुड को कुछ और साहसिक फिल्में बनानी चाहिएं।

मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा, हर तरह के फिल्मकार हैं और फिल्म बनाने के तमाम तरह के कारण हैं। हिंदी फिल्म उद्योग को और साहसिक होना होगा और हर तरह की फिल्में बनानी होंगी।

मेहता की मांझी-द माउंटेन मैन रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है जिन्हें माउंटेन मैन के तौर पर जाना जाता है।

बिहार के एक गांव के इस गरीब मजदूर ने 22 वर्ष लगाकर पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया।

फिल्म को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे मेहता काफी खुश हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्मकार ने कहा, ट्रेलर रिलीज के वक्त इसे मिली प्रतिक्रिया से दिल खुश हो गया। युवाओं की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया हैरान करने वाली थी।

उन्होंने कहा, ट्रेलर तुरंत ही वायरल हो गया। यह काफी उत्साहित करने वाला है। हम देश भर का दौरा कर रहे हैं और जहां कहीं भी गए फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिकिया मिली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन