1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में 'मार्गरीटा..' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में 'मार्गरीटा..' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 06:15 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 06:16 pm IST

मुंबई: फिल्मस्टार कल्कि कोच्लिन अभिनीत 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' को फिल्मफेस्ट डीसी द वाशिंगटन डीसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' सेरेब्रल पाल्सी से

'मार्गरीटा..'...- India TV Hindi
'मार्गरीटा..' अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

मुंबई: फिल्मस्टार कल्कि कोच्लिन अभिनीत 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' को फिल्मफेस्ट डीसी द वाशिंगटन डीसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक युवती की कहानी है, जो अपनी महत्वकांक्षाओं को जीना चाहती है।

कल्कि ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "दखिए, फिल्मफेस्ट डीसी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार किसे मिला.मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ।"

29वें वाशिंगटन डीसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल का आयोजन 16 से 26 अप्रैल को किया गया था।

फिल्म की निर्देशक शोनाली बोस को फिल्म के माध्यम से समलैंगिक एवं द्विलैंगिक रिश्तों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए काफी सराहना मिल रही है।

फिल्म के आधिकारिक पेज में बताया गया है कि फिल्म की कहानी भारतीय संस्कृति एवं समाज की अलग अलग चुनौतियों को पर्दे पर पेश करती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन