1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्सर माइक टायसन देखना चाहते हैं 'साला खड़ूस'

बॉक्सर माइक टायसन देखना चाहते हैं 'साला खड़ूस'

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2016 10:11 am IST,  Updated : Feb 03, 2016 10:11 am IST

विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं पूर्व चैंपियन माइक टायसन, आर माधवन की हालिया फिल्म ‘साला खड़ूस’ देखना चाहते हैं। उन्होंने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की।

mike tyson saala khadoos- India TV Hindi
mike tyson saala khadoos

मुंबई: विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं पूर्व चैंपियन माइक टायसन, आर माधवन की हालिया फिल्म ‘साला खड़ूस’ देखना चाहते हैं। इस फिल्म के सह-निर्माता राजकुमार हिरानी हैं। उन्होंने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की।

टायसन (49) ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मैं मुक्केबाजी वाली इस फिल्म को देखना चाहता हूं।’’ फिल्म में मुक्केबाजी के कोच का चरित्र निभाने वाले प्रमुख कलाकार माधवन ने पिछले सप्ताह प्रदर्शित फिल्म को देखने की इच्छा के लिए टायसन का धन्यवाद किया।

माधवन ने सोशन नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘माइक टायसन को बहुत सारा धन्यवाद। मैं यह फिल्म आपको भेजने का प्रबंध करता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि ‘साला खड़ूस’ को पहले तमिल में ‘इरधि सुत्तर’ के नाम से बनाया गया था। फिल्म की कहानी मुक्केबाजी के कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लड़की को संरक्षण देता है और उसे प्रशिक्षित करता है।

फिल्म का निर्देशन सुधा कोनगारा ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन