1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में घरों में रहने वाले बच्चों की मीरा राजपूत ने की सराहना

लॉकडाउन में घरों में रहने वाले बच्चों की मीरा राजपूत ने की सराहना

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2020 11:09 pm IST,  Updated : May 01, 2020 11:09 pm IST

मीरा राजपूत ने देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में घरों में रहने के लिए बच्चों की जमकर सराहना की है। उन्होंने बच्चों को लिटिल हीरोज का नाम दिया है। 

मीरा राजपूत- India TV Hindi
मीरा राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में घरों में रहने के लिए बच्चों की जमकर सराहना की है। उन्होंने बच्चों को लिटिल हीरोज का नाम दिया है। इंस्टाग्राम पर लिखे गए मीरा के एक नोट के मुताबिक, "बच्चों को शाबाशी। हर कोई हर किसी की सराहना कर रहा है, सिवाय बच्चों को छोड़कर। इन मासूमों को अपनी जिंदगी का जितना तजुर्बा नहीं है, उससे ज्यादा तो ये घर पर रहे हैं। इनकी तो पूरी दुनिया ही अस्त-व्यस्त हो गई है। उन्हें इन नियमों के बारे में कुछ भी नहीं पता है। ऐसी जिंदगी की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।"

मीरा आगे लिखती हैं, "उन्हें खेलना, अपने दोस्तों के साथ रहना, स्कूल जाना पसंद है। बड़े-बुजुर्ग दूसरों की तबीयत के बारे में चर्चा कर रहे हैं, खबरों में लोगों की मौत हो जाने के बारे में बताया जा रहा है। ये बेचारे बच्चे सोच में पड़ गए होंगे। हर रोज सुबह उठकर ये वर्तमान परिस्थिति के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, तो ये हैं हमारे लिटिल हीरोज : आज, कल और हमेशा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन