नई दिल्ली: बॉलीवुड के कई सितारे कुछ वक्त से छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रीय हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता मोहनीश बहल भी टेलीविजन पर नजर आने वाले हैं। मोहनीश पिछले कुछ समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए हैं। लेकिन अब उन्हें जल्द ही छोटे पर्दे पर टेलीविजन शो 'होशियार- सही वक्त, सही कदम' की मेजबानी करते हुए देखा जाएगा। मोहनीश का कहना है कि अपराधों पर आधारित शो की मेजबानी करना भावनाओं में बह जाने के समान है।
इसे भी पढ़े:-
- ‘Jagga Jasoos’: आखिरकार रिलीज हुआ रणबीर-कैटरीना की फिल्म ट्रेलर
- ...इसलिए अनुष्का को शाहरुख के साथ काम करने में हुई आसानी
ऐसा पहली बार नहीं है कि मोहनीश इससे पहले किसी आपराधिक शो से नहीं जुड़े हैं। इससे पहले उन्हें 'सावधान इंडिया' में देखा गया था। इस प्रकार के शो में काम करने के बारे में मोहनीश ने कहा, "इस में आप भावनात्मक रूप से डूब जाते हैं, क्योंकि आप इसमें नकारात्मक चीजों से जुड़े होते हैं। मेरा पिछला आपराधिक शो सच्ची घटनाओं पर आधारित था।"
मोहनीश ने कहा कि टेलीविजन चैनल 'एंड टीवी' पर प्रसारित होने वाला शो 'होशियार- सही वक्त, सही कदम' एकदम अलग है। उनका कहना है कि इस शो में ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिनमें लोगों की सतर्कता से अपराध टले हैं। इस कारण से यह काफी सकारात्मक शो भी है।
अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस शो का विचार काफी अच्छा लगा था और इसलिए उन्होंने इसकी मेजबानी के लिए हामी भरी।