1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रकाश राज की फिल्म 'तड़का' में नाना पाटेकर निभाएंगे ऐसा किरदार

प्रकाश राज की फिल्म 'तड़का' में नाना पाटेकर निभाएंगे ऐसा किरदार

 Published : Oct 18, 2016 03:17 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 03:17 pm IST

फिल्म ‘तड़का’ पिछले का वक्त से चर्चा में छाई हुई है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अहम किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म में उनकी भूमिका का खुलासा किया गया है।

nana patekar- India TV Hindi
nana patekar

मुंबई: प्रकाश राज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘तड़का’ पिछले का वक्त से चर्चा में छाई हुई है। इस फिल्म से वह निर्देशन क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रहे हैं। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अहम किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म में उनकी भूमिका का खुलासा किया गया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर पुरात्तववेत्ता के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘साल्ट एन पेपर’ का हिन्दी संस्करण है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “इस फिल्म में नाना को एक अलग अवतार में पेश किया जाएगा। इसमें वह एक समकालीन किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में वह एक पुरात्तववेत्ता बने हैं। नाना को इस किरदार में देखने में मजा आएगा। वह एक अच्छे अभिनेता हैं।“

इसे भी पढ़े:-

गोवा की पृष्ठभूमि में बनने वाली इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा श्रेया सरन, अली फजल, तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी खान-पान के जरिये लोगों को एक साथ बांधने के बारे में है।

ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म में श्रेया एक रेडियो जॉकी बनी हैं। उनके साथ नाना पाटेकर की जोड़ी बनाई गई है। इसमें नाना और श्रेया के बीच एक सुंदर प्रेम कहानी होगी, जबकि अली और तापसी एक युवा दंपति का किरदार निभा रहे हैं। निर्माता इस फिल्म में आइटम सांग डालने की भी योजना बना रहे हैं।

सूत्र ने बताया, फिल्म की शूटिंग चल रही है। हमारी इस साल के अंत तक फिल्म रिलीज करने की योजना है, लेकिन अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन