1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...इसलिए अली फजल करते हैं नाना पाटेकर का सम्मान

...इसलिए अली फजल करते हैं नाना पाटेकर का सम्मान

 Published : Sep 26, 2016 06:17 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 06:17 pm IST

नाना पाटेकर ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों को दीवाना बनाया है। उन्होंने हर तरह की भूमिकाओं बखूबी पर्दे पर उतारा है। हाल ही में उन्हें लेकर अभिनेता अली फजल ने कहा है कि...

nana- India TV Hindi
nana

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों को दीवाना बनाया है। उन्होंने हर तरह की भूमिकाओं बखूबी पर्दे पर उतारा है। हाल ही में उन्हें लेकर अभिनेता अली फजल ने कहा है कि नाना पाटेकर को अक्सर गलत समझ लिया जाता है जबकि हकीकत में वह एक बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। नाना पाटेकर को अली फजल अपने पिता की तरह मानते हैं। अली आगामी फिल्म ‘तड़का’ में पहली बार ‘वेलकम बैक’ के स्टार नाना पाटेकर के साथ काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

अली ने कहा, “मैं उनके साथ शूटिंग करने से पहले बहुत डरा हुआ था। हर कोई कहता है कि वह खतरनाक और धमकाने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। दरअसल बात यह है कि लोगों को उन्हें और अधिक जानने की जरूरत है।“

फिल्म ‘फुकरे’ के अभिनेता ने कहा कि वह नाना का सम्मान सिर्फ इसलिए नहीं करते क्योंकि उन्होंने उन्हें अच्छी सलाहें दी है बल्कि नाना ने जिस तरह से अपने जीवन में आने वाली मुश्किलों का सामना किया है, उसकी वजह से भी वह उनका सम्मान करते हैं।

अभिनेता ने कहा, “मैं अपने जीवन में जितने लोगों से मिला हूं वह उन सब में अद्भुत लोगों में से एक है। मैं उन्हें अपने पिता की तरह मानता हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन