नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और बोल्ड एण्ड सेक्सी अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों दुबई में साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह वरुण के साथ खूब मस्ती करती हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्कआउट करते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं।
इसे भी पढ़े: नरगिस फाखरी ने 4 किलो वजन क्यों घटाया
नरगिस सोशल साइट पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शेयर की गई इन तस्वीरों में नरगिस जहां एक तरफ बहुत बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं वरुण भी इन तस्वीरों में मिस्टर कूल दिख रहे हैं। नरगिस फाखरी इन दिनों अपने वर्कआउट पर काफी ध्यान दे रही हैं।
नरगिस और वरुण अपनी आगामी फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग के लिए अबू धाबी गए हुए हैं। हालांकि खबरों की माने तो जॉन अब्राहम को लगी चोट के कारण शूटिंग कुछ वक्त के लिए रोक दी गई है। जहां ये दोनों साथ ही मस्ती कर अपनी छुट्टियों को भी एन्जॉय कर रहे हैं।
'ढिशूम' में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नाडिस, अक्षय खन्ना, वरुण धवन और नरगिस फाखरी प्रमुख भूमिका में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी फिल्म 'ढि़शूम' में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।
वरुण धवन के भाई रोहित धवन फिल्म ढि़शूम का निर्देशक कर रहे हैं। रोहित की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म 'देसी ब्वॉज' बना चुके हैं। फिल्म का संगीत प्रीतम चक्रबर्ती ने दिया है।
नरगिस फिलहाल 'अजहर' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं जिसकी वजय से अब वह अपनी छुट्टिया के साथ वर्कआउट पर भी खास ध्यान दे रही हैं। नरगिस इससे पहले 'रॉकस्टार', 'मद्रास कैफे' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर चुकी हैं।
वहीं दूसरी और वरुण भी लगातार कामयाबी की सीढि़यां चढ़ते जा रहे हैं। वरुण और नरगिक की यह दूसरी फिल्म है जिसमें वह साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी साथ दिखे थे।
अगली स्लाइड में देखिए वरुण नरगिस की कुछ खास तस्वीरें