1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धू नहीं छोड़ रहे है कपिल शर्मा का साथ, प्रोडयूसर्स ने अफवाहों को किया खारिज

सिद्धू नहीं छोड़ रहे है कपिल शर्मा का साथ, प्रोडयूसर्स ने अफवाहों को किया खारिज

 Published : Sep 22, 2016 03:08 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 03:08 pm IST

सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू इस शो को छोड़कर जाने वाले हैं। लेकिन हाल ही में...

sidhu- India TV Hindi
sidhu

मुंबई: सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू इस शो को छोड़कर जाने वाले हैं। लेकिन हाल ही में शो के निर्माताओं ने सिद्धू के इस हास्य कार्यक्रम से अलग होने की अफवाहों का खंडन किया है। कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि सिद्धू लोकप्रिय स्टैंडअप हास्य कलाकार कपिल शर्मा के कार्यक्रम से अलग हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- नवजोत सिंह सिद्धू ने किया 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने का फैसला!

क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने एक गैर-राजनीतिक फोरम अवाज-ए-पंजाब बनाया था। इससे पहले उन्होंने भाजपा और राज्यसभा से अपनी सदस्यता से 18 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था।

खबरों के मुताबिक सिद्धू की पत्नी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अब वह पंजाब की राजनीति पर ध्यान केन्द्रित करेंगे और ऐसे में उन्होंने 30 सितंबर तक के सभी कार्यक्रम रिकॉर्ड करा दिए हैं। उन्होंने पहले ही कार्यक्रम से अलग होने की घोषणा कर दी है। इससे उनके कार्यक्रम से अलग होने की अफवाहों को बल मिला था।

शो के प्रोडक्शन (कपिल प्रोडक्शन कंपनी) की क्रिएटिव प्रमुख प्रीति सिमोन्स ने यहां एक बयान में कहा, “नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देना बेकार है। उनके कार्यक्रम छोड़ने के बारे में सभी अफवाहें गलत हैं।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन