1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवजोत सिंह सिद्धू ने किया 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने का फैसला!

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने का फैसला!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 04:51 pm IST

क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया है। पिछले काफी दिनों से इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था।

Kapil Sharma and Navjot Singh Sidhu- India TV Hindi
Kapil Sharma and Navjot Singh Sidhu

मुंबई: क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया है। पिछले काफी दिनों से इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। माना जा रहा है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी व्यस्तता के चलते सिद्धू ने यह फैसला लिया।

​देश-विदेश के साथ-साथ सिनेमा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बताया जा रहा है कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने इस खबर की पुष्टि भी की है। सूत्रों के मुताबिक, नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू अपना पूरा समय और ध्यान पंजाब की राजनीति और अपनी पार्टी 'आवाज-ए-पंजाब मोर्चा' पर लगाना चाहते हैं। नवजोत कौर ने यह भी बताया कि सिद्धू पहले ही इस महीने प्रसारित होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के सारे एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और इस शो को अलविदा कह चुके हैं। 

इन्हें भी पढ़े:-

मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो सिद्धू को इस शो से लगभग 25 करोड़ रुपये सालाना की कमाई हो रही थी। लेकिन, राजनीतिक करियर को परवान चढ़ाने के लिए उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। हालांकि इस बारे में अभी तक न तो कपिल शर्मा ने और न ही इस शो के निर्माताओं ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू 1 अक्टूबर से अमृतसर पहुंचकर अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए काम करना शुरू करेंगे।

कुछ ही दिन पहले सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके आम आदमी पार्टी में जाने की खबरें आ रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद की पार्टी बना ली। सिद्धू का कहना है कि उनकी लड़ाई उस सिस्टम के खिलाफ है जिसने पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। कुछ भी हो, लेकिन दर्शक तो सिद्धू का 'ठोंको ताली' कहने का अंदाज बहुत मिस करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन