नई दिल्ली: 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' मेें कपिल शर्मा की पत्नी के किरदार में नजर आ चुकीं सुमोना चक्रवर्ती अब जल्द ही रियल लाइफ में भी शादी के बंधन में बंधन वाली हैं। हाल ही में खबर आई है कि सुमोना ब्वॉयफ्रेंड सम्राट मुखर्जी के साथ शादी करने की योजना बना रही हैं। हालांकि सुमोना या उनके किसी करीबी सूत्र ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।
इसे भी पढ़े:- कपिल शर्मा के नए शो में जाएंगे नरेंद्र मोदी?
मीडिया में आई खबरों की मानें को सम्राट सुमोना से उम्र में 11 साल बड़े हैं। सुमोना 29 वर्ष की और सम्राट 40 साल के हैं। दोनों कुछ वक्त पहले ही एक दूसरे के करीब आए हैं। सम्राट को आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'खेले हम जी जान से' और 'हम से बढ़कर कौन' जैसी फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। इन दिनों वह बंगाली फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
शो में कपिल की पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं उन्हें कई बार दोस्तों के साथ पार्टी और आउटिंग करते हुए देखा जा चुका है। सुमोना का नाम पहले गौरव चोपड़ा और अभिनव शुक्ला के साथ जोड़ा जा चुका है।
सुमोना बड़े पर्दे पर भी अभिनय करती हुई नजर आ चुकी हैं। उन्हें आमिर खान, मनीषा कोईराल और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म मन में भी अभिनय करते हुए देखा गया था। तब उनकी उम्र केवल 12 साल थी और वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इस फिल्म में नजर आई थीं।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के अलावा सुमोना जी टीवी के शो कसम से, बिंदास चैनल पर सुन यार चिल मार, सोनी चैनल पर बड़े अच्छे लगते हैं जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी काम चुकी हैं।
अगली स्लाइड में देखिए कौन है सुमोना के होने वाले पति:-