मुंबई: स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी को लेकर पिछेल काफी दिनों से सुर्खियां बनी हुई हैं। युवराज जल्द ही अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि वह उनकी शादी जाने अनजाने में अभिनेत्री सुमोना चक्रवती से हो गई है। जरा रुकिए, ऐसा सचमुच में नहीं है। दरअसल हाल ही में युवराज सिंह लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे थे।
इसे भी पढ़े:-
- सिगरेट का कस लेते कैमरे में कैद हुई कपिल शर्मा की वाइफ, हुआ वीडियो वायरल
- कपिल की बीवी ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
- कपिल की बीवी उम्र में 11 साल बड़े लड़के से करेंगी शादी
शो में वह उस वक्त चौकेंगे, जब उन्हें पता चलेगा कि उनकी शादी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती से हो गई है। इस शो में उनके साथ उनकी मंगेतर हेजल कीच भी नजर आएंगी। शो में सुमोना ‘सरला’ का किरदार निभाएंगी, जिसका एजेंडा युवराज से शादी करने का है। जब तक वह इसके लिए मना करते हैं, तब तक उनकी शादी हो चुकी थी।
शो के सेट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "पूरा दृश्य उत्साहित कर देने वाला था, जब डॉ मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) ने कपिल के घर युवराज को देखा। उन्हें अस्पताल में एमआरआई मशीन का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया और युवराज ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। उसने सुमोना को युवराज से शादी करने के लिए कहा।"
Also see:










सूत्र ने कहा, "कपिल ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन जब तक की युवराज को पता चलता सरला उनके साथ पत्नी जैसा व्यवहार करने लगती है।" शो में सरला के पिता भी युवराज को अपनी बेटी से शादी के लिए मजबूर करते हैं।
सूत्र ने कहा, "सुनील ने रस्मों-रिवाज से शादी के लिए कहा।" 'द कपिल शर्मा शो' का प्रसारण शनिवार और रविवार को सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है।