नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करती हैं या अपने से जुड़ी कोई तस्वीर पोस्ट करती है वह इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। नव्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की एक फोटो शेयर करते हुए उनसे जुड़ी एक खास बात भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ नव्या ने आर्यन का एक राज सबके सामने खोल दिया है।
इसे भी पढ़े:- OMG! शाहरुख से सिर्फ 14 साल छोटे हैं बड़े बेटे आर्यन खान
Pics: पार्टी में नव्या का ये अंदाज देखकर हैरान रह जाएंगे आप
बिग बी की नातिन नव्या की ये तस्वीरे देख चौंक जाएंगे आप
फोटो हुई वायरल
नव्या ने आर्यन खान की जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर टैग की है वह वायरल हो गई है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के साथ ही नव्या ने लिखा है कि, “आप भी अपने दोस्त की फोटो ऐसे ही टैग करें।“
…और सामने आई आर्यन खान की यह खास आदत
नव्या ने आर्यन खान की जो तस्ववी शेयर की है उसमें वह मुंह खोलकर सो रहे हैं, और इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा चल पड़ी है कि आर्यन खान को मुंह खोलकर सोने की आदत है। हालांकि ऐसा उस खास तस्वीर के चलते हुआ है। रियल लाइफ में आर्यन खान की यह आदत है या नहीं ये तो वहीं बता सकते हैं।

नव्या नवेली नंदा अपने दोस्त आर्यन खान की इससे पहले भी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने जो फोटो पोस्ट किया था उसमें वे एयरपोर्ट पर बैठे हुए नजर आ रहे थे और इस तस्वीर में उनका मूड कुछ उखड़ा हुआ दिख रहा था।
गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में लंदन के एक ही स्कूल में साथ पढ़ाई कर रहे थे और दोनों नो इसी साल ग्रेजुएशन भी पूरी कर ली है।









