1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू ने शेयर की एक्टर संग फोटो, डॉक्टर्स को कहा धन्यवाद

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू ने शेयर की एक्टर संग फोटो, डॉक्टर्स को कहा धन्यवाद

 Published : May 04, 2020 09:44 am IST,  Updated : May 04, 2020 10:09 am IST

ऋषि कपूर दो सालों से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Neetu Kapoor with Rishi Kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की फोटो शेयर की Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक्टर संग फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने अपने पति को याद किया है। साथ ही अस्पताल के उन डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया है, जो ऋषि का इलाज कर रहे थे। 

नीतू कपूर ने ऋषि की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'एक परिवार के रूप में हम बहुत गहरे दुख में हैं। जब हम एक साथ बैठते हैं और कुछ महीनों पहले पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें डॉक्टर्स का आभार जताना महसूस होता है। एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, भाई और नर्स, जिन्हें डॉक्टर तरंग ज्ञानचंदानी ने हेड किया, जब वो मेरे पति का किसी अपने की तरह इलाज कर रहे थे।'

ऋषि कपूर की पत्नी ने आगे लिखा, 'वो हमें किसी अपने की तरह ही सलाह दे रहे थे। उसके और बहुत कुछ के लिए मैं उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।'

इससे पहले नीतू कपूर ने ऋषि की एक और फोटो शेयर की थी और लिखा था कि उनकी कहानी का अंत हो गया।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर दो सालों से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन