1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जय मम्मी दी' का नया पोस्टर रिलीज़, 17 जनवरी को बड़े परदे पर दस्तक देगी फिल्म

'जय मम्मी दी' का नया पोस्टर रिलीज़, 17 जनवरी को बड़े परदे पर दस्तक देगी फिल्म

 Published : Jan 14, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 01:39 pm IST

'जय मम्मी दी' 17 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। सनी सिंह और सोनाली सहगल के अलावा इस फिल्म में सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लों भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं।

'जय मम्मी दी' का नया...- India TV Hindi
'जय मम्मी दी' का नया पोस्टर रिलीज़

'जय मम्मी दी' 3 दिन में रिलीज होने जा रही है, और टीम प्रचार में व्यस्त है। फिल्म के लीड एक्टर्स सनी सिंह और सोनाली सहगल अलग-अलग शहरों में अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। सनी और सोनाली के बीच की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दिखाई देती है। फिल्म के रिलीज से 3 दिन पहले नया पोस्टर सामने आया है।

पोस्टर में, सनी सिंह और सोनाली सहगल प्यार में डूबे दिखाई रहे हैं और दोनों की मम्मी उन पर जासूसी करते हुए नज़र आ रही हैं। जय मम्मी दी के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है- "दिल खोलकर प्यार करें, दरवाजे खोलकर नहीं, 'जय मम्मी दी' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है।''

आलिया भट्ट की मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का लोगो रिलीज, संजय लीला भंसाली बना रहे हैं फिल्म

यह फिल्म रोम-कॉम के साथ मॉम-कॉम भी है। इस फिल्म में पूनम ढिल्लन और सुप्रिया पाठक के बीच की खट्टी- मीठी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फ़िल्म के मज़ेदार ट्रेलर पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, जय मम्मी दी के गाने भी दर्शकों के बीच धूम मचा रहे हैं।

"जय मम्मी दी" नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 17 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

टीवी चैनल ने माहिरा शर्मा के नाम के साथ कर डाला खिलवाड़, अब हो रहा है ट्रोल

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन