1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Death Anniversary: निरूपा रॉय को कहते थे 'बॉलीवुड की मां', देवी समझकर पूजते थे लोग

Death Anniversary: निरूपा रॉय को कहते थे 'बॉलीवुड की मां', देवी समझकर पूजते थे लोग

 Published : Oct 12, 2019 11:56 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 11:56 pm IST

Nirupa Roy Death Anniversary: निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला बेन था और उनका जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात में हुआ था।

Nirupa Roy- India TV Hindi
Nirupa Roy

Nirupa Roy Death Anniversary: गुजरे जमाने में ज्यादातर फिल्मों में मां के रोल में नज़र आने वाली निरूपा रॉय ने 13 अक्टूबर 2004 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें 'बॉलीवुड की मां' के रूप में भी जाना जाता है। गुजरात में जन्मीं निरूपा ने 1946 में फिल्मी करियर शुरू किया था और उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया।

निरूपा का असली नाम कोकिला बेन था और उनका जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात में हुआ था।

Nirupa Roy
Nirupa Roy

निरूपा रॉय ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर मां का रोल निभाया। उन्होंने 16 फिल्मों में देवी का किरदार भी निभाया। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली और सभी उन्हें सचमुच की देवी मानने लगे थे। 

Nirupa Roy
Nirupa Roy

निरूपा रॉय देवानंद, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और जितेंद्र जैसे अभिनेताओं की मां का रोल निभाया, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। 

Nirupa Roy
Nirupa Roy

निरूपा ने 'नमक', 'प्यार का देवता', 'गंगा जमुना सरस्वती', 'इंतकाम', 'दो बीघा जमीन' और 'मुकद्दर का सिकंदर' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोग उनकी अदाकारी को आज भी याद करते हैं।  

Nirupa Roy
Nirupa Roy

Also Read:

Bigil Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'बिगिल' का ट्रेलर आउट, जैकी श्रॉफ भी आए नज़र

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Live Updates: 'रेस टू फिनाले' होगा शुरू, किसको मिलेगी पावर!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन