1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीति टेलर की लव लाइफ से हो रहा है सीरियल 'गुलाम' का नुकसान

नीति टेलर की लव लाइफ से हो रहा है सीरियल 'गुलाम' का नुकसान

 Published : Apr 10, 2017 10:18 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 10:18 am IST

नीति आजकल सीरियल ‘गुलाम’ में नजर आती हैं और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। नीति इस सीरियल में शिवानी का किरदार निभाती हैं।

niti- India TV Hindi
niti

मुंबई: छोटे पर्दे की खूबसूरत अभिनेत्री नीति टेलर ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली है। नीति आजकल सीरियल ‘गुलाम’ में नजर आती हैं और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। नीति इस सीरियल में शिवानी का किरदार निभाती हैं। ‘कैसी ये यारियां’ के बाद नीति का यह कमबैक सीरियल है।

वैसे बता दें नीति की जिदंगी में अब किसी खास ने अपनी जगह बना ली है। नीति को उनका जीवनसाथी सीरियल 'गुलाम' से ही मिल गया है। लेकिन जरा ठहरिए, अगर आप सोच रहे हैं यह नीति के को-स्टार्स में से कोई है तो हम बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है। नीति किसी को-स्टार को नहीं बल्कि शो के सिनेमेटोग्राफर अनुभव भंसाली को डेट कर रही हैं।

कहा जा रहा है कि नीति के इस रोमांस के चक्कर में उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर काफी असर पड़ रहा है।

नीति और अनुभव एक-दूसरे को पसंद करते हैं, और अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों साथ में बहुत क्यूट लगते हैं। हाल ही में नीति ने अनुभव के साथ उनका जन्मदिन मनाया था।

लेकिन नीति की इस लव स्टोरी का असर उनके सीरियल पर पड़ रहा है, जिससे प्रोडक्शन हाउस थोड़ा नाराज हैं। हम तो यही कहेंगे, नीति आप प्यार करिए लेकिन काम पर इसका असर मत पड़ने दीजिए।

स्लाइड में देखिए, नीति और अनुभव की प्यार भरी तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन