1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: जानिए कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' का ओपनिंग कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: जानिए कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' का ओपनिंग कलेक्शन

 Published : Jan 25, 2020 10:44 am IST,  Updated : Jan 25, 2020 10:46 am IST

'पंगा' की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी हैं, जिन्होंने 'निल बटे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों में छोटे शहरों की कहानियां उजागर की हैं।

panga box office collection- India TV Hindi
कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी 2020 को रिलीज हुई है

कंगना रनौत और जस्सी गिल की फिल्म 'पंगा' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। नेशनल कबड्डी प्लेयर की जिंदगी पर आधारित ये मूवी दर्शकों को पसंद आ रही है। कंगना ने इसमें भी उम्दा एक्टिंग की है। इसे 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, लेकिन अच्छी कहानी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं आ रहा है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन महज 2 से 2.50 करोड़ की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने कमाए इतने करोड़ रुपये

यह फिल्म फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत की गई है। इसमें ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी हैं।

'पंगा' का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'पंगा' की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी हैं, जिन्होंने  'निल बटे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों में छोटे शहरों की कहानियां उजागर की हैं। इसमें कंगना रनौत ने एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है। 

बता दें कि इसी दिन वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और नोरा फतेही की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी रिलीज हुई है। इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिल रहा है। दर्शकों का कहना है कि इसक असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिलेगा।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन