1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सब सोचते हैं कि मैंने सबकुछ आसानी से पा लिया : जैकी

सब सोचते हैं कि मैंने सबकुछ आसानी से पा लिया : जैकी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 02:40 pm IST,  Updated : May 29, 2015 02:41 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेता जैकी भगनानी का कहना है कि उनके बारे में लोगों की सोच है कि बॉलीवुड में उनको आसानी से प्रवेश मिल गया, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में आने

सब सोचते हैं कि मैंने...- India TV Hindi
सब सोचते हैं कि मैंने सबकुछ आसानी से पा लिया : जैकी

मुंबई: फिल्म अभिनेता जैकी भगनानी का कहना है कि उनके बारे में लोगों की सोच है कि बॉलीवुड में उनको आसानी से प्रवेश मिल गया, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में आने का उनका सफर असान नहीं था। जैकी फिल्म निर्माता वासु भगनानी के बेटे हैं। फिल्म 'यंगिस्तान' में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

जैकी ने आईएएनएस को बताया, "मेरे बारे में लोग सोचते हैं कि सब कुछ मुझे आसानी से मिल गया, लेकिन मेरे लिए यह सब इतना आसान नहीं रहा है। आखिरकार 'यंगिस्तान' में काम करने के बाद उस मुकाम पर पहुंचना जहां मेरे काम की सराहना हुई, वह अच्छा लगा।"

उन्होंने आगे कहा, "सच कहूं तो 'यंगिस्तान' ने मेरे लिए आगे का रास्ता तैयार किया। इस समय काम के सिलसिले में कई लोगों से मेरी बात चल रही है।"

जैकी ने अब तक ज्यादातर अपने पिता के निर्माण में बनी फिल्मों में ही काम किया है। उन्होंने कहा, "सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य, लेकिन हम भारत के 15-20 अग्रणी निर्माता कंपनियों में से एक हैं, तो यदि मैं बाहर की फिल्में करता हूं, तो वह कोई बड़ी फिल्म होनी चाहिए।"

जैकी की नई फिल्म 'वेलकम टू कराची' आज सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म में उन्होंने अरशद वारसी के साथ काम किया है। फिल्म के निर्देशक आशीष आर. मोहन हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन