1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोच के बाद शूटिंग पर लौट रहीं पूनम पांडेय

मोच के बाद शूटिंग पर लौट रहीं पूनम पांडेय

 Published : Aug 06, 2015 11:49 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 11:51 pm IST

मुंबई: अपनी आगामी फिल्म 'हेलन' के लिए बैले डांस का प्रशिक्षण लेते वक्त कमर में मोच का शिकार हुईं मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडेय काम पर लौट आई हैं। पूनम बैले डांस क्लास को लेकर बहुत उत्साहित

मोच के बाद शूटिंग पर...- India TV Hindi
मोच के बाद शूटिंग पर लौट रहीं पूनम पांडेय

मुंबई: अपनी आगामी फिल्म 'हेलन' के लिए बैले डांस का प्रशिक्षण लेते वक्त कमर में मोच का शिकार हुईं मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडेय काम पर लौट आई हैं। पूनम बैले डांस क्लास को लेकर बहुत उत्साहित थीं। वह इसमें खूब पसीना बहा रही थीं। उसी दौरान उनकी कमर में मोच आ गई। फिल्म की शूटिंग रद्द करनी पड़ गई थी।

फिल्म के निर्माता सुरेश नकुम ने कहा, "हमने मुंबई स्टूडियो में एक करोड़ रुपये का सेट लगाया था, लेकिन चिकित्सक द्वारा पूनम को कुछ समय डांस न करने की सलाह देने की वजह से हमें शूटिंग टालनी पड़ी। अब वह ठीक हैं और हमने इस महीने में अन्य शेड्यूल की योजना बनाई है।"

'हेलन' संगीत एवं नृत्यपूर्ण फिल्म है। इसके लेखक-निर्देशक अजीत राजपाल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन