मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनय क्षेत्र में अपना हुनर दिखाने के बाद निर्माता भी बन चुकी हैं। उनकी पंजाबी फिल्म ‘सर्वन’ ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन उनके घरेलू बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स तले बनी यह पहली पंजाबी फिल्म अब एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल 'सर्वन' न्यूयॉर्क अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (NYIFF) में प्रदर्शित होने के लिए चयनित हुई है। यह महोत्सव 30 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
- VIDEO: जब अपने घर में 'भूत' की आवाज सुनकर डर गए शाहरुख खान
- सुनील ग्रोवर को मनाने के लिए अब ये रास्ता अपनाएंगे कपिल शर्मा
- अक्षरा का खुलासा, कमल हासन-सारिका ने इस फिल्म में किया था असली रोमांस
फिल्म की टीम के सदस्य बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के निर्देशक करन गुलियानी ने बताया, "मुझे मधु चोपड़ा आंटी (प्रियंका की मां) ने यह सूचना दी। उन्होंने मुझे NYIFF महोत्सव के निदेशक का मेल भेजा और बिल्कुल, जब आपके काम को सराहना मिलती है तो बेहद अच्छा अनुभव होता है। हम सभी इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं।"
फिल्म में अमरिंदर गिल, सिमी चहल और रंजीत बावा हैं। इसकी कहानी एक प्रवासी भारतीय युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने जड़ों व संस्कृति की तलाश में भारत आता है। फिल्म भारत में 13 जनवरी को रिलीज हुई। निर्देशक ने कहा कि पहली बार कोई पंजाबी फिल्म न्यूयॉर्क अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रियंका चोपड़ा के जुड़ने से इस फिल्म को लोकप्रियता मिली, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल ऐसा है। वह अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री हैं।
इस महोत्सव की शुरुआत अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपिस्टक अंडर माई बुर्का' से होगी और 'सर्वन' 4 मई को दिखाई जाएगी। महोत्सव का समापन सात मई को होगा। प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं।