नई दिल्ली: आखिरकार फिल्म 'पुली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और अब समय है कि आप लोग हमें बताय कि दो पीरियड फिल्मों में से आपको कौन सा ट्रेलर है सबसे ज्यादा पसंद।
ये वर्ष एक तरह से पीरियड फिल्मों का है क्योंकि ऐसी तीन फिल्में है जो इस वर्ष रिलीज हो रही हैं। एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली पहले ही रिलीज हो चुकी है और इसके बॉक्स आफिस के प्रदर्शन से हर कोई वाकिफ है। और अब बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है सुपरस्टार विजय की फिल्म पुली और अनुष्का शेट्टी की फिल्म रुध्रमादेवी।
फिलहाल विजय-श्रीदेवी-श्रुति हासन की फिल्म पुली का ट्रेलर आउट हो गया है और दर्शकों की दीवानगी सोशल मीडिया पर साफ देखी जा सकती है। हालांकि पुली और बाहुबली की एक-दूसरे से तुलना करना सही नहीं होगा खासकर ये देखते हुए कि फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स के स्तर का काफी अंतर है लेकिन एक फिल्म को सिर्फ स्पेशल इफेक्ट्स के मद्देनजर नहीं मापा जा सकता है।
वहीं विजय की फैन फॉलोइंग भी राजमौली की फिल्म बाहुबली से कुछ कम नहीं है। बाहुबली अगर पूरी तरह से एक एक्शन ड्रामा थी तो पुली में कॉमेडी का तड़का भी है जो एक फैमिली इंटर्टेनर की गारंटी देता है।
अब जबकि हम असमंजस में हैं कि कौन सी फिल्म का ट्रेलर बेस्ट है, आप हमें बताइये कि पुली और बाहुबली में से आपका फेवरेट ट्रेलर कौन सा है।
अगली स्लाइड में देखिए फिल्म बाहुबली का ट्रेलर और जानिए अभी तक के उसके कलेक्शन के बार में-