1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास के जन्मदिन पर आएगा 'राधे श्याम' का टीजर, आज रिलीज हुआ नया पोस्टर

प्रभास के जन्मदिन पर आएगा 'राधे श्याम' का टीजर, आज रिलीज हुआ नया पोस्टर

 Published : Oct 20, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 03:25 pm IST

विक्रमादित्य का स्पेशल करैक्टर टीज़र 23 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जिस दिन प्रभास का जन्मदिन भी है।

प्रभास के जन्मदिन पर आएगा 'राधे श्याम' का टीजर- India TV Hindi
प्रभास के जन्मदिन पर आएगा 'राधे श्याम' का टीजर Image Source : PRABHAS

प्रभास 'राधे श्याम' में विक्रमादित्य की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में पूजा हेगड़े का विशेष पोस्टर उनके जन्मदिन पर लॉन्च किया गया था और अब प्रभास के जन्मदिन से पहले एक स्पेशल पोस्टर का अनावरण किया गया है, जिसे देखकर हमारे जहन में एक ही सवाल आ रहा है कि 'वास्तव में विक्रमादित्य कौन है?' 

पोस्टर में प्रभास कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता इस चिंताजनक मुद्रा में भी हमेशा की तरह शानदार नज़र आ रहे है जिसे देखकर प्रशंसक एक बार फिर अभिनेता की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

Ye Hai Mohabbatein के एक्टर अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से की शादी 

विक्रमादित्य का स्पेशल करैक्टर टीज़र 23 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जिस दिन प्रभास का जन्मदिन भी है। टीज़र में विभिन्न भाषाओं में सब-टाइटल्स के साथ अंग्रेजी में डायलॉग होंगे। इस फिल्म प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी एक साथ नज़र आएगी और दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं, यही वजह है कि फैंस पिछले काफी समय से उन्हें एक साथ पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। 

फिल्म 14 जनवरी 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। राधे श्याम एक मल्टीलैंग्वेज फिल्म होगी और गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत की खूबसूरत एंट्री

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन