1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्माष्टमी के मौके पर प्रभास ने फैंस को दिया तोहफा, 'राधे श्याम' फिल्म का नया पोस्टर किया जारी

जन्माष्टमी के मौके पर प्रभास ने फैंस को दिया तोहफा, 'राधे श्याम' फिल्म का नया पोस्टर किया जारी

 Published : Aug 30, 2021 10:30 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 02:48 pm IST

इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। आज जन्माष्टमी के मौके पर मूवी का नया पोस्टर सामने आया है।

prabhas radhe shyam new poster with pooja hegde wroye Celebrate Janmashtami with this gorgeous poste- India TV Hindi
प्रभास ने शेयर किया 'राधे श्याम' का नया पोस्टर  Image Source : INSTA: PRABHAS

'बाहुबली' फेम प्रभास ने आज जन्माष्टमी के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी 'राधे श्याम' का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसमें उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नज़र आ रही हैं। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा है- 'आपके लिए जारी किए गए इस गॉर्जियस पोस्टर के साथ जन्माष्टमी सेलिब्रेट करें। #RadheShyam' 

प्रभास की फिल्म 'Salaar' में विलेन की भूमिका निभाएंगे मनोज बाजपेयी? जानें अभिनेता ने क्या दी प्रतिक्रिया

प्रभास की ये पीरियड रोमांटिक ड्रामा 'राधे श्याम' अगले साल 14 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 'राधे श्याम' लगभग एक दशक के अंतराल के बाद प्रभास की रोमांटिक शैली में वापसी का प्रतीक है। बहुभाषी फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा अभिनीत है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

प्रभास राधे श्याम के अलावा कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इनमें 'सालार', 'आदिपुरुष' शामिल हैं। इसके अलावा वैजयंती मूवीज उत्तर भारत की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और दक्षिण के सुपर स्टार प्रभास के साथ एक फिल्म बनाने जा रही है। इसका निर्देशन अश्विन नाग द्वारा किया जाएगा। यह प्रभास की 21वीं फिल्म होगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन