1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मराठी मीडियम से पढ़ी हैं राधिका आप्टे, शूटिंग के दौरान किसी ने किया था मसाज का ऑफर

मराठी मीडियम से पढ़ी हैं राधिका आप्टे, शूटिंग के दौरान किसी ने किया था मसाज का ऑफर

 Published : Sep 15, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 03:55 pm IST

राधिका आप्टे को एक शूट के दौरान किसी ने मसाज का ऑफर दिया था।

Radhika Apte- India TV Hindi
Radhika Apte Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: राधिका आप्टे आजकल वेब सीरीज में ज्यादा नजर आ रही हैं। इस साल उन्होंने नेटफ्लिक्स की दो वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' में काम किया है। कुछ दिनों में आयुष्मान खुराना के साथ उनकी फिल्म 'अंधाधुन' भी आने वाली हैं। राधिका और उनकी दमदार एक्टिंग और प्रोजेक्ट के चुनाव के कारण फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी 2018 का 'राजकुमार राव' भी कह चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक शूट के दौरान आधी रात को किसी ने उन्हें मसाज का ऑफर दिया था।

राधिका ने इंडिया टुडे के कार्यक्रम माइंड रॉक्स के दौरान अपनी जिंदगी की कई बातें शेयर कीं। इवेंट में उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई मराठी मीडियम से हुई है। उन्होंने कहा- "मेरी पूरी पढ़ाई लिखाई मराठी में हुई है। मुझे मराठी होने का गर्व है।" हालांकि उन्होंने यह भी कहा- "मैं वर्ल्ड सिटिजन होना पसंद करूंगी।"

उन्होंने अपने साथ हुए एक वाकये को शेयर करते हुए बताया कि आधी रात को उन्हें एक शख्स ने मसाज का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा- ''मैं किसी विदेशी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। मेरे पीठ में दर्द हो रहा था। आधी रात को जब मैं लिफ्ट में थी तो क्रू के एक सदस्य ने मुझसे कहा कि मैं आपको मसाज दे सकता हूं। यह बात मुझे अजीब लगी और मैंने दूसरे दिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से यह बात कही। उस शख्स ने मुझसे माफी मांगी और उसके बाद से वह मेरे साथ नॉर्मल बर्ताव करने लगा। हालांकि बाद में मुझे पता चला कि ऐसे मसाज ऑफर करना वहां के कल्चर की आम बात है। उसने मेरी मदद के लिए ऐसा कहा था।''

राधिका ने कहा कि यह सिस्टम की बात है। जब तक हमारे देश में ऐसे मामलों को लेकर एक प्रॉपर सिस्टम नहीं बनेगा, ऐसी बातों को गलत तरीके से लिया जाता रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें सेल्फी कल्चर बहुत डरावना लगता है। उन्होंने कहा- ''मैं सेल्फी नहीं देती, इसका मतलब यह नहीं कि मैं रूड हूं। दरअसल, मुझे यह पसंद ही नहीं है। यह मुझे बोरिंग और डरावना लगता है।''

Also Read:

Bigg Boss 12: नए सीजन में सलमान खान ने बढ़ाई अपनी फीस, अब लेंगे इतने करोड़ रुपये!

अक्षय कुमार के बेटे आरव हुए 16 साल के, पहली बार साथ नहीं होने पर ट्विंकल हैं दुखी

PHOTOS: सलमान खान की बहन अर्पिता ने गणपति का किया विसर्जन, यूलिया वंतूर भी थीं मौजूद

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन