1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार हिरानी ने की 'छिछोरे' की तारीफ, कहा- पुराने दिन याद आ गए

राजकुमार हिरानी ने की 'छिछोरे' की तारीफ, कहा- पुराने दिन याद आ गए

 Published : Sep 18, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 02:13 pm IST

 'छिछोरे' ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। 

राजकुमार हिरानी ने की 'छिछोरे' की तारीफ- India TV Hindi
राजकुमार हिरानी ने की 'छिछोरे' की तारीफ Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: "छिछोरे" फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने सिर्फ दर्शकों और क्रिटिक्टस का ही नहीं फिल्म बिरादरी के लोगों का दिल भी जीता है। इस लिस्ट में अब फिल्मकार राजकुमार हिरानी का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने इस कॉलेज ड्रामा फ़िल्म पर प्यार की बरसात कर दी है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हाल ही में यह फिल्म देखी है और उन्होंने फिल्म के बारे में अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि "छिछोरे" सभी माता-पिता के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है और साथ ही यह बीते दिनों की यादें ताज़ा कर देगी। उसी के बारे में बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने साझा किया, “छीछोरे नॉस्टेल्जिया लम्हो से भरपूर फिल्म है और फ़िल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश है। यदि आप कभी हॉस्टल में रहे हैं तो आप इस फिल्म से जुड़ सकेंगे। आप इस फिल्म में अपने दोस्तों को देख पाएंगे, आप उस मस्ती-मज़ाक का आनंद ले सकेंगे जिससे आप गुज़र चुके हैं। और यह हर माता-पिता के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण संदेश है कि ज़िन्दगी में हारना पूरी तरह से ठीक है क्योंकि जीवन जीतने या हारने के बारे में नहीं है बल्कि जीवन इससे परे है, इसलिए यह फिल्म ज़रूर देखें। "

फिल्म ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हमें "3 इडियट्स" के रूप में एक क्लासिक फिल्म दी है और इस तरह के दिग्गज निर्देशक से आने वाली सराहनीय टिप्पणी, नितेश तिवारी के निर्देशन के लिए एक सम्मान की बात है।

मुन्ना भाई एमबीबीएस और अन्य ब्लॉकबस्टर हिट जैसी फिल्में देने वाले  फ़िल्म निर्माता ने हाल ही में एक और फिल्म समारोह 'शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत की थी, जहां उनकी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म संजू की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन