1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोमांस और कॉमेडी करने के बाद अब एक्शन करना चाहते हैं राजकुमार राव

रोमांस और कॉमेडी करने के बाद अब एक्शन करना चाहते हैं राजकुमार राव

 Published : May 02, 2019 02:29 pm IST,  Updated : May 02, 2019 02:29 pm IST

"मैं चीजों को तेजी से बदलना और उन्हें ताजा रखना पसंद करता हूं। मैं एक प्रॉपर एक्शन फिल्म में काम करना पसंद करूंगा।"

राजकुमार राव- India TV Hindi
राजकुमार राव Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: अभिनेता राजकुमार राव विभिन्न शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन एक्शन फिल्म में काम करने की उनकी इच्छा अभी पूरी नहीं हुई है। जी क्यू इंडिया के मई 2019 अंक की कवर स्टोरी में राजकुमार ने कहा, "मैं चीजों को तेजी से बदलना और उन्हें ताजा रखना पसंद करता हूं। मैं एक प्रॉपर एक्शन फिल्म में काम करना पसंद करूंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं पहले कहानी को पढ़ता हूं और इसके बाद देखता हूं किस किरदार को मैं निभा रहा हूं। मैं प्रोजक्ट का चुनाव सहजता से करता हूं। कहानियां, जो जमीन से जुड़ी हुई हों और जिनकी प्रकृति ज्यादा भारतीय हो।"

राजकुमार ने यह भी कहा कि अब दर्शक कलाकारों को चरित्र को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "अब सवाल यह नहीं है कि 'मैं उसके जैसा बनना चाहता हूं' अब यह है कि 'मैं इस जैसे किसी शख्स को जानता हूं।

ये भी पढ़ें-

Photos: सोफी टर्नर बनीं प्रियंका चोपड़ा की ऑफिशियल जेठानी, लास वेगास में जो जोनस से की शादी

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ ग्लैमरस अवतार में आईंं नज़र, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

B'day Spl: सत्यजीत रे एक ऐसे निर्देशक थे, जिनके घर खुद चलकर आया था ऑस्कर अवार्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन