1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की फिल्म 2.0 के प्रसारण अधिकार 110 करोड़ रुपये में बिके

रजनीकांत की फिल्म 2.0 के प्रसारण अधिकार 110 करोड़ रुपये में बिके

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2017 09:18 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 09:37 pm IST

अभिनेता रजनीकांत की रोमांच से भरपूर फिल्म 2.0 के प्रसारण अधिकार जी नेटवर्क ने 110 करोड़ रूपये में खरीद लिए। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं।

Rajnikanth- India TV Hindi
Rajnikanth

चेन्नई: अभिनेता रजनीकांत की रोमांच से भरपूर फिल्म 2.0 के प्रसारण अधिकार जी नेटवर्क ने 110 करोड़ रूपये में खरीद लिए। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। यह वर्ष 2010 की बेहद सफल फिल्म एनथिरन का सिक्वल है। इसके निर्देशक हैं एस शंकर। 

लायका प्रोडक्शन्स के क्रिएटिव हेड राजू महालिंगम ने पीटीआई-भाषा से कहा, यह एक अभूतपूर्व सौदा है। इस फिल्म के सभी भाषाओं को मिलाकर प्रसारण अधिकार की कीमत 110 करोड़ रूपये है। इस परियोजना पर जी नेटवर्क के साथ जुड़कर हमें प्रसन्नता है। इसमें संगीत ए आर रहमान का है। 

बताया जाता है कि 450 करोड़ रूपये के बजट के साथ यह भारत की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म दीपावली के दौरान 18 अक्तूबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन