1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कृष 4’ को लेकर राकेश रोशन ने किया ये खुलासा

‘कृष 4’ को लेकर राकेश रोशन ने किया ये खुलासा

 Published : Nov 03, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 03:49 pm IST

रितिक रोशन के अभिनय से सजी फिल्म 'कृष' की सभी सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। खासतौर पर सुपरमैन वाली इस को बच्चों के बीच काफी पसंद किया गया है। अब ‘कृष 4’ पर भी काम शुरु हो रहा है।

krrish- India TV Hindi
krrish

मुंबई: रितिक रोशन के अभिनय से सजी फिल्म 'कृष' की सभी सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। खासतौर पर सुपरमैन वाली इस को बच्चों के बीच काफी पसंद किया गया है। अब ‘कृष 4’ पर भी काम शुरु हो रहा है। इसके निर्माता राकेश रोशन कहना है कि फिल्म में ढेर सारे एक्शन दृश्य और वीएफएक्स देखने को मिलेगा। रोशन सुपरहीरो पर आधारित सुपरहिट ‘कृष’ श्रृंखला की आने वाली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने बताया, “हम अगले साल अप्रैल या मई में शूटिंग शुरू करेंगे या 2018 में हो सकता है। यह एक बड़ी परियोजना है। हमें वीएफएक्स पर काम करने की जरूरत है और हमारा बजट बहुत ज्यादा है। लेकिन इसे दर्शकों के लिए काफी आकर्षक बनाया जाएगा।“

राकेश रोशन ने बताया, “फिल्म के लिए हम अंतरराष्ट्रीय एक्शन निर्देशक को लेंगे। हम एक्शन और वीएफएक्स को उंचाई देना चाहते हैं। रितिक ने सुपरहीरो श्रृंखला पर आधारित ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ फिल्म में काम किया था।

फिलहाल राकेश रोशन अपनी आने वाली फिल्म ‘कबाली’ को लेकर उत्साहित हैं। इसमें रितिक रोशन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री यामी गौतम भी अहम भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और यह अगले साल 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन