1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shocking! 26 को होना था फिल्म 'काबिल' का ट्रेलर रिलीज, लेकिन हुआ 'लीक'

Shocking! 26 को होना था फिल्म 'काबिल' का ट्रेलर रिलीज, लेकिन हुआ 'लीक'

 Published : Oct 27, 2016 08:17 am IST,  Updated : Oct 27, 2016 08:19 am IST

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनका ये ट्रेलर रिलीज डेट से पहले लीक हो गया था। जो कि इंटरनेट में छा गया था। जिसके बाद राकेश रोशन की डिजिटल टीम हरकत में आई और कल शाम अच्छे वर्जन में इसे रिलीज कर दिया।

kaabil- India TV Hindi
kaabil

नई दिल्ली: सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनका ये ट्रेलर रिलीज डेट से पहले लीक हो गया था। जो कि इंटरनेट में छा गया था। जिसके बाद राकेश रोशन की डिजिटल टीम हरकत में आई और कल शाम अच्छे वर्जन में इसे रिलीज कर दिया। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री यामी गौतम दृष्टिहीन के किरदार में नज़र आएंगे।

ये भी पढ़े-

राकेश रोशन इस बात से हैरान है कि यह लीक कैसे हुआ। सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म मेकर्स इसे  इस तरह रिलीज करने के मूड में नहीं था। फिल्म काबिल के प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने तय किया था कि इस फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर की शाम को रिलीज करने का मन बनाया था। लेकिन ये 25 अक्टूबर की शाम को ही लीक हो गया।  

मीडिया के अनुसार जैसे ही 'काबिल' की टीम को इस लीक का पता चला, उन्होंने इसे ऑनलाइन शेयर करना शरू कर दिया, ताकि लीकेज का प्रभाव कम हो जाए। इसी के चलके रितिक ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्रेलर का यू-ट्यूब लिंक शेयर किया था।

राकेश रोशन ने 'काबिल' के ट्रेलर रिलीज को लेकर कहा कहा, 'मैं अचंभित हूं और इस हैकिंग, चोरी या फिर इसे जो भी कह लें उससे दुखी हूं। यकीनन, ऐसा करने वाले ने यह गलत उद्देश्य से ही किया होगा। आखिर किसी को ऐसा करने से क्या खुशी मिली? यह तकलीफदेह है।' उन्होंने कहा कि इस वजह से अब वे फिल्म रिलीज़ को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे।

देखे ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन