1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: ये क्या... शादी के बाद भाई-बहन बनकर रहेंगे दीपक कलाल और राखी सावंत

Video: ये क्या... शादी के बाद भाई-बहन बनकर रहेंगे दीपक कलाल और राखी सावंत

 Published : Dec 02, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 04:47 pm IST

राखी सावंत और दीपक कलाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

राखी सावंत-दीपक कलाल- India TV Hindi
राखी सावंत-दीपक कलाल

मुंबई: राखी सावंत और दीपक कलाल ने शादी करने का ऐलान किया है, इंस्टाग्राम पर कार्ड की तस्वीर शेयर करके कहा है कि वो 31 दिसंबर को लॉस एंजेलेस में शादी करेंगे। शादी से पहले दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान दोनों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों मीडिया के सामने अश्लील बातें करते नजर आएं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी ने कहा- "मैंने सुना है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में 1 करोड़ का लहंगा पहना था, इस लिहाज से मेरी शादी में 8 करोड़ का लहंगा होना चाहिए।‘’ राखी ने आगे कहा- शादी के बाद मैं और दीपक कलाल भाई-बहन बनकर रहेंगे। शादी के रिसेप्शन में मैंने शाहरुख, सलमान, करीना और दीपिका को इनवाइट किया है।"

इसके अलावा राखी सावंत इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप जिन्हें वो मैकडोन्ल्ड ट्रंप कह रही थीं, उन्हें 10 बार थैंक्स बोलती नजर आईं। राखी ने कहा- मैकडोनल्ड ट्रंप ने उन्हें ये साड़ी दी है, और साथ ही चार चार्टर्ड प्लेन दिए हैं जिससे बॉलीवुड सितारे शादी में शामिल हो पाएं।

दीपक कलाल ने कहा कि उनकी शादी का बजट 70 करोड़ है। इस पर राखी ने कहा कि बात तो 85 करोड़ की हुई थी, बाकि के 15 करोड़ कहां गए। इस पर दीपक कहते हैं- कुछ पैसा कपड़ों का कम हो गया। बता दें, दोनों ने इको फ्रेंडली न्यूड शादी करने का ऐलान किया है।

जानिए कौन हैं दीपक कलाल?

दीपक कलाल कॉमेडियन हैं, जो हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट 8 में नजर आए हैं। दीपक अपने फनी वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी मशहूर हैं। दीपक महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। 68 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स दीपक को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, वो लगातार वहां एक्टिव रहते हैं। बता दें, वो एक लोवर मिडिल क्लास फैमिली के रहने वाले हैं। दसवीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद एक शॉर्ट होटल मैनेजमेंट कोर्स किया और कुछ दिन थ्री स्टार होटल में जॉब किया।

बता दें, राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर शादी का कार्ड शेयर किया है, इस कार्ड में स्पेलिंग मिस्टेक है। बहुत हद तक यह संभव है कि दोनों सिर्फ पब्लिसिटी के लिए यह सब कर रहे हैं। राखी पहले मीटू मामले में कूदी थीं और अब दीपिका-प्रियंका की शादी की खबरों के बीच कूद पड़ी हैं।

Also Read:

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: एक-दूसरे के हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी

प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्मों में ईशा अंबानी की वजह से हुई 3 घंटों की देरी

Priyanka Chopra Nick Jonas Sangeet: दुल्हन के आउटफिट से लेकर दूल्हे के परफॉर्मेंस के बारे में जानें सबकुछ

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन