1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बार रणबीर-अनुष्का परिवार नहीं बल्कि इनके साथ मनाया दिवाली

इस बार रणबीर-अनुष्का परिवार नहीं बल्कि इनके साथ मनाया दिवाली

 Published : Oct 28, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 05:36 pm IST

‘ऐ दिल है मुश्किल’ को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। खासकर फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की कैमिस्ट्री को काफी सराहना हासिल हो रही है। रणबीर और अनुष्का इस बार अपने प्रशंसकों संग दिवाली मनाएंगे।

ranbir- India TV Hindi
ranbir

नई दिल्ली: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। खासकर फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की कैमिस्ट्री को काफी सराहना हासिल हो रही है। इस फिल्म में अपने अभिनय का कमाल दिखाने वाले रणबीर और अनुष्का इस बार अपने प्रशंसकों संग दिवाली मनाएंगे। अपने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों दो दिनों में चार शहरों की यात्रा करेंगे और प्रशंसकों संग दिवाली मनाएंगे। फिल्म प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स अलग-अलग शहरों में अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। रणबीर और अनुष्का इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद की यात्रा करेंगे और फिर मुंबई लौट जाएंगे। दोनों शुक्रवार और शनिवार को इन शहरों में अपने प्रशंसकों के साथ दिवाली मनाने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इसका निर्माण फॉक्स स्टार और धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। वहीं फिल्म में रणबीर, अनुष्का के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म शुक्रवार, 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसी के साथ अजय देवगन की ‘शिवाय’ भी रिलीज हुई है और कमाल की बात यह है कि उनकी फिल्म को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म बॉक्सऑफिस पर बाजी मारती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन