1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा की अस्पताल से नई तस्वीर आई सामने, हुई थी घुटने की सर्जरी

रणदीप हुड्डा की अस्पताल से नई तस्वीर आई सामने, हुई थी घुटने की सर्जरी

 Published : Aug 29, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 03:45 pm IST

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद रणदीप की अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है।

randeep hooda- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा Image Source : INDIA TV

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की घुटने की सर्जरी होने के बाद अस्पताल से नई तस्वीर सामने आई है। वो थम्स अप का साइन दिखा रहे हैं। उनके पूरे पैर में पट्टियां बंधी हुई है और उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क भी पहना हुआ है। फैंस के लिए अच्छी बात ये भी है कि उनकी हालत में काफी सुधार है और उनकी कोविड रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।  

बता दें कि रणदीप को घुटने की सर्जरी के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पिता ने बताया एक्टर की हालत में सुधार है और जल्द ही डिस्चार्ज भी हो जाएंगे। 

randeep hooda
Image Source : INDIA TVरणदीप हुड्डा

रणदीप के पिता बयान जारी करते हुए कहा था- आप सभी की चिंताओं के लिए सभी का धन्यावाद। रणदीप की बीते दिन पैर की सर्जरी हुई है। वह रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और सर्जरी भी ठीक हुई है तो जल्द ही उन्हें घर ले जाएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें को एक्सट्रेक्शन में दिखाई दिए थे। लॉकडाउन से पहले वो इलियाना डिक्रूज के साथ अपकमिंग मूवी 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ 'राधे' में भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन