1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान रीमा लागू के साथ हुआ हादसा, जला हाथ

शूटिंग के दौरान रीमा लागू के साथ हुआ हादसा, जला हाथ

 Published : Oct 26, 2016 07:42 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 07:43 pm IST

फिल्ममेकर महेश भट्ट के टीवी शो 'नामकरण' की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेत्री रीमा के साथ हादसा हो गया। इस हादसे में अभिनेत्री के हाथ जल गए है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक इमोशनल सीन के लिए शूटिंग हो रही थी।

reema - India TV Hindi
reema

मुंबई: फिल्ममेकर महेश भट्ट के टीवी शो 'नामकरण' की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेत्री रीमा के साथ हादसा हो गया। इस हादसे में अभिनेत्री के हाथ जल गए है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक इमोशनल सीन के लिए शूटिंग हो रही थी।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो की आगामी कड़ियों में रीमा का किरदार खुद को जलाने का प्रयास करता है। बयान के मुताबिक, शूटिंग के दौरान रीमा की साड़ी ने आग पकड़ ली, जो तेजी से फैल गई। उन्होंने आग बुझाने के क्रम में अपना हाथ जला लिया।

सूत्र के मुताबिक, अभिनेत्री फिलहाल ठीक हैं।

रीमा ने कहा, "अब मैं ठीक हूं और काम पर वापसी कर रही हूं। सूती साड़ी होने की वजह से इसने आग पकड़ ली और जिस तरह से यह फैली बहुत डरावनी थी, इसलिए मैंने इसे हाथ से बुझाने की कोशिश की, लेकिन भगवान का शुक्र है कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था, यह चार-पांच दिनों में ठीक हो जाएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन