1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसलिए रेमो चाहते हैं उनकी इस फिल्म पर जल्द शुरु हो काम

इसलिए रेमो चाहते हैं उनकी इस फिल्म पर जल्द शुरु हो काम

 Published : Jan 16, 2017 04:39 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 04:39 pm IST

रेमो डिसूजा ने अपने डांस को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं इसके साथ ही उनकी फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है। इनकी फिल्में भी खासतौर पर डांस पर ही आधारित होती हैं। अब वह एक और डांस-एक्शन पर बनी फिल्म लेकर आ रहे हैं।

remo- India TV Hindi
remo

मुंबई: डांस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने अपने डांस को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं इसके साथ ही उनकी फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है। इनकी फिल्में भी खासतौर पर डांस पर ही आधारित होती हैं। अब वह एक और डांस-एक्शन पर बनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रेमो ने कहा है कि अगर उनकी आने वाली डांस-एक्शन फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च तक नहीं शुरू होती है तो फिर यह अगले साल तक के लिए खिंच जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

रेमो ने कहा, “मैं अब फिल्म शुरू करना चाहता हूं...अगर मैं मार्च में शुरू नहीं कर पाया तो यह अगले साल तक के लिए खिंच जाएगा। मार्च के बाद मैं किसी अन्य प्रोजेक्ट में नहीं जाऊंगा।“ यह फिल्म पिछले साल सितंबर में ही शुरू होने वाली थी। अजय देवगन और सूरज पंचोली दोनों ही इस फिल्म में एक्शन के खास प्रशिक्षण के लिए जर्मनी गए हुए थे। एक्शन के अलावा दोनों को फिल्म के मुताबिक डांस के खास अंदाज के लिए भी तैयार होना होगा।

यह एक भावनात्मक फिल्म है, जिसकी कहानी दो भाइयों के रिश्ते पर आधारित है। ऐसी अफवाह थी कि रितिक रोशन ‘एबीसीडी’ की तीसरी कड़ी में दिखेंगे लेकिन रेमो के अनुसार यह खबर सही नहीं है। उन्होंने कहा, रितिक यह फिल्म नहीं करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन